भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने शिक्षा के लिए दिए लाखों रुपये का दान…. पुसौर ने जिले का नाम हमेशा गौरान्वित किया – ओपी
भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने अभिनव विद्या मंदिर पुसौर 12वीं की छात्रा विधि भोसले 98.20% को प्रथम स्थान मिलने पर एक लाख एक हजार रुपए, स्वामी आत्मानंद स्कूल पुसौर 10वीं की छात्रा खुशी पटेल 97.17 % को आठवां स्थान मिलने पर इक््यावन हजार, आदर्श ग्राम्य भारती पुसौर की छात्रा रानी महाणा 95.60 % को नौवां स्थान मिलने पर इकयावन हजार रुपए भविष्य की शिक्षा के लिए प्रदान किए।
मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। विदित हो कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम में बच्चियों के टाप टेन सूची में स्थान आने पर प्रोत्साहन
देने प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी पुसौर स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे।
इस दौरान भाजपा नेता ने कहा इन बच्चियां ने परिजन गुरुजन के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। ओपी ने बच्चियों के परिजनों गुरुजनों का भी अभिवादन किया। मेरिट ने आने वाली इन बच्चियों की उपलब्धि से न केवल शिक्षकों, परिजन बल्कि रायगढ़वासियों का सर गर्व से ऊंचा हो गया। बेटियों की इस सफलता से पूरे प्रदेश में रायगढ़ जिले का गौरव बढ़ गया। मौजूद सभी लोगो अभिनंदन करते हुए बेटियो की ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर की। रायगढ़ जिलेवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि हर वर्ष की मेरिट लिस्ट में किसी जिले का नाम हो या न हो, लेकिन पुसौर क्षेत्र की वजह से रायगढ़ जिले का नाम अवश्य रहता है। पहला स्थान लेकर विधि ने यह संदेश दिया की ग्रामीण परिवेश में पल रही बच्चियों की सफलता की बुनियाद संसाधनों पर नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास पर टिकी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में बेटों के मुकाबले आज बेटियां तेजी से आगे निकल रही है।
