बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 साल के लड़के ने एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बना लिया और लगातार रेप करता रहा। इतना ही नहीं जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई तो लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपए की डिमांड की।
फिर उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे दोनों
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया। इस बीच छात्रा 2 अक्टूबर 2020 को छुट्टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर बिलासपुर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
आरोपी युवक गिरफ्तार
छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा टीआई फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
