ट्रैफ़िक नियन का उल्लंघन करने वाले 1548 वाहनों पर हुई कार्यवाही, 22.48 लाख का जुर्माना वसूला…
आरटीओ, पुलिस, माइनिंग व पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने 1548 प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए 22.48 लाख का जुर्माना वसूला। कलेक्टर ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
आरटीओ , पुलिस, माइनिंग व पर्यावरण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें आरटीओ ने 850 प्रकरण में 19 लाख 70 हजार 200 रुपए, पुलिस विभाग ने 698 प्रकरण में 2 लाख 78 हजार 500 रुपए सहित कुल 1548 प्रकरणों में 22.48 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। कलेक्टर सिन्हा ने सड़क सुरक्षा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दुर्घटना की रोकथाम के लिए नियमित रूप से दो पहिया, चार पहिया समेत सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जाए। बहुत से मामले ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने जैसे कारणों से आते हैं। उन्होंने परिवहन, पुलिस, माइनिंग और पर्यावरण विभाग को निर्देशित किया है कि मालवाहक गाड़ियों की जांच कर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करें।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
