रायगढ़: नर्स जिन्हें हम प्यार से सिस्टर भी बुलाते है। हमारे स्वास्थ्य सुविधाओं के रीढ़ की हड्डी होती है। ऐसी कई सिस्टर है, जिन्हें हम उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज भी स्मरण करते है। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक ने स्थानीय संत गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कही।

नर्स दिवस पर मेडिकल कालेज में यह आयोजन का प्रथम वर्ष है, जहां सभी नर्सों द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में ही कार्य शुरू करने की अपनी सेवाभाव की शपथ को दोहराई गई। रोजाना सैकड़ों मरीजों से मुलाकात होती है जो स्वास्थ्य लाभ लेकर घर वापसी उपरांत आपकी सेवाओं को याद करते है। चिकित्सक तो राउंड लगाकर चले जाते है।
परंतु मरीज को स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता कराने की अहम जिम्मेदारी आपकी होती है। गौरतलब हो कि संत गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय में नर्स दिवस के अवसर पर प्रथम वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम अतिथियों के द्वारा नर्सों की प्रेरणा स्त्रोत फ्लोरेंस नाईटइंगेल के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिनकी 203 वी जयंती के अवसर पर नर्स डे का आयोजन किया जाता है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
