गुरुवार रात कांदा की सब्जी खाने के बाद एक युवती की मौत हो गई। वहीं उनके मामा की हालत गंभीर बनी हुई

है। जानकारी के अनुसार रात में चावल व कांदा की सब्जी खाने से एक युवती बीमार हो गई। हालात बिगड़ने के बाद मामा भांजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 19 वर्षीय अनू वाड़ा की मौत हो गई। मामला सुंदरगढ़ जिले के लहुनीपाड़ा थाना अंतर्गत सलीपाली गांव का है।
अनु की मां शुकू बद्रा ने घर के पीछे से कांदा लेकर आई और उसे सब्जी बना ली, जिसे शुकू उसकी बेटी अनु और मानसिंह ने उस रात चावल के साथ खा लिया। खाने के कुछ देर बाद सभी को उलटी और पेट दर्द होने लगी। हालत गंभीर होने पर लुहुनीपाड़ा समूह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अनु की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे राउरकेला भेज दिया गया। राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान अनु की मौत हो गई।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
