रायगढ़: 16 साल की युवती को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले युवक को जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा दी है। 13 जनवरी 22 को पीड़िता के परिजन ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि 1 नवंबर 21 को किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। आसपास पता किया, कहीं सुराग नहीं मिला। 3 नवंबर को पता चला कि राकेश सिदार उसे भगा ले गया है। युवक ने किशोरी को कुछ जगहों में घुमाया और दुष्कर्म किया।

परिजन के संपर्क करने पर उसने किशोरी को वापस भेजने से मना किया। शिकायत के बाद 21 दिसंबर 21 को नाबालिग को रेस्क्यू किया। युवक के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। विशेष जज प्रतिभा वर्मा ने राकेश को 20 साल की सजा सुनाई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




