सारंगढ़: गर्मी के दिनों में चारों तरफ पानी की किल्लत होती है, वहीं नगर में बिछाए गए पाइप जगह जगह लीकेज होने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ ही बह जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक नल जल योजना को घर घर तक पहुंचाने का काम ग्रामीण इलाकों में तेजी से चल रहा है।

ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से गांव में पानी टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन नगर के कई हिस्सों में नगर पालिका और द्वारा बोरवेल के माध्यम से पानी टंकियों में पानी पाइप के माध्यम से टंकियों में पानी भरा जा रहा है। पाइप जगह जगह लीकेज और फूटे होने से सड़कों में पानी बह रहा है। सारंगढ़ के कमला नगर मैं पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर तालाब बन गया है।
सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था ना होने के चलते आने जाने वाले नगरवासियों एवं गांव से शहर सामान खरीदी बिक्री आने वालों को परेशानी बना हुआ है।
वही कमला नगर मार्ग पर ऊपरी हिस्सों से बारिश का पानी और जगह जगह बोरवेल का पाइप फटे होने से पानी सुबह शाम वह कर नीचे हिस्से पर आकर जाम हो रही है जहां सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने से तलाब में तब्दील हो गई है। जनप्रतिनिधि इस मार्ग से आते हैं जिसके बाद भी सुधार कार्य करने में रूचि नहीं ले रहे है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
