रायगढ़: शादी में शामिल होने बाहर गया था पुरा परिवार ! घर मे लगी आग, सब जलकर हो गया खाक….
गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे शहर के कोतरा रोड में राजीव नगर गली नंबर दो में एक घर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने पहले खुद काबू पाने की कोशिश की फिर भी आग नहीं बुझा पाए, तो दमकल कर्मियों को फोन किया। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड दस्ते ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आगर पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
जिस घर में आग लगी, वह संकरी गली और घनी बस्ती के बीच स्थित है। घर प्रमोद पटेल का बताया जाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार को ही प्रमोद पूरे परिवार
के साथ शादी में शामिल होने बाहर गए हुए हैं। दोपहर को आसपास के लोगों ने कुछ जलने की बदबू आई।
धीरे धीरे भीड़ जमा हुई। घर से धुआं उठने लगा, देखते ही देखते घर के भीतर आग फैल गई। खपरैल छत से धुएं का गुबार उठा। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश। आग के फैलने से आसपास के घरों तक आग पहुंचने का खतरा था। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घर के भीतर
रखा सारा सामान जल गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
