रायगढ़: चक्रधरनगर इलाके के गांधीनगर में एक महिला ने पहले अपनी पांच साल की बेटी को जहर खिलाया फिर खुद जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई वहीं मेडिकल कालेज अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। महिला का पति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। पुलिस मामले में परिजन के बयान लेने के साथ जांच में जुट गई है।

मृतक अन्नु पटेल के पति दामोदर पटेल ने बताया कि सुबह नाश्ते के बाद वह ड्यूटी पर चला गया था। वह घड़ी चौके के पास पहुंचा था कि फोन से परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया है, अन्नु ने अपने साथ बेटी को भी जहर पिला लिया है। बदहवास परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डाक्टर ने अन्नु को मृत घोषित कर दिया, गंभीर हालत में आई बच्ची का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि पति पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। अन्नु के बड़े भाई ने बताया कि घरवालों से हमेशा बात होती थी, कभी शिकायत या लड़ाई झगड़े की बात सामने नहीं आई | सबकुछ अच्छा था, अचानक इस तरह कदम उठाना समझ नहीं आ रहा है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
