सारंगढ़:/पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, अति० पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री विन्टन साहू द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब के कार्यवाही करते हुये आबकारी के 02 प्रकरण में 02 आरोपी को गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से जुमला 95 बल्क लीटर कीमती 19000 रू० जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम कोतरी कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवही कर आरोपी राज कुमार साहू पिता लाल कन्हई साहू उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम हिच्छा में कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी शिव प्रसाद बारवे पिता रोहित बारवे उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में सारंगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में प्र0आर0 68 धनेश्वर उरांव, आरक्षक दीपक मैत्री की प्रमुख भूमिका रही।

- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

