सरकार में मार्च के महीने में देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस संबंध में वित्त ने भी मुहर लगा दी है।

ये बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 से लागू होगी। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा।
सरकार की ओर से डीए बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार के करीब 47।58 लाख कर्मचारियों और 69।76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है। इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। सरकार हर 6 महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है।
बता दें कि केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों की सरकारों ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। देश के कई राज्यों के कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। इन राज्यों की सूची में झारखंड, गोवा, राजस्थान शामिल है। इन तीनों राज्यों के कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा।
कितनी बढ़ेगी सैलरी?
डीए में हुई चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी इसे भी समझ लेते हैं। मान लीजिए कि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है। अगर 38 फीसदी के हिसाब से देखें, तो डीए 6,840 रुपये बनता है। वहीं, अगर 42 फीसदी के हिसाब से देखें, तो ये 7,560 रुपये बनेगा। यानी कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

