चन्द्रपुर। चंद्रपुर नगर पंचायत के पार्षदों ने कलेक्टर नूपुर पन्ना से मिलकर अपने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देकर हटाने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर नगर पंचायत के बहुत से पार्षद जिला मुख्यालय पहुंचकर चंद्रपुर के वर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन कलेक्टर को दिया है। कलेक्टर में संज्ञान लेते हुए इसके ऊपर शासन के दिशा निर्देश वाला अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही कर आगे की प्रक्रिया पूरी करने का विश्वास पार्षदों को दिलाया है। पार्षद जब कलेक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने अध्यक्ष के विषय में कई प्रकार की शिकायतें लिखित रूप से दी हैं। अब यह अविश्वास प्रस्ताव आवेदन का क्या होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, क्योंकि चंद्रपुर के पार्षदों में तो लिखित रूप से सक्ती जिला मुख्यालय पहुंचकर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने का आवेदन दिया है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
