जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़- रायगढ़ जिले के प्रख्यात अशर्फी देवी चिकित्सालय में एक मरीज को पिछले गुरुवार को रायपुर रिफर किया गया है। 35 वर्षीय मरीज रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र का रहने वाला है। मरीज को एक दिन पहले बुधवार भर्ती कराया गया था। मरीज की एक आंख और उसके नीचे चेहरे के एक बड़े हिस्से पर काला स्पॉट दिख रहा था। संदिग्ध मरीज पहले कोरोना पॉजिटव रह चुका था। मरीज के लक्षण ब्लैक फंगल से मिलते जुलते हैं। लेकिन अभी साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता किया फंगल इंफेक्शन है या बैक्टीरियल।
मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर रूपेंद्र पटेल का कहना है कि मरीज में ब्लैक फंगल के संदिग्ध लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उसे एक दिन पहले भर्ती किया गया था। शंका के आधार पर इमरजेंसी ट्रीटमेंट देकर रायपुर रिफर कर दिया गया है। वहां जांच के बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि यह ब्लैक फंगल है या कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन।
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
