बागपत जिले से एक खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। बड़ौत नगर के आवास विकास कॉलोनी में प्रेम विवाह के विरोध पर बेटे ने मां की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

पीड़ित पिता के शोर मचाने पर बड़ा बेटा आया तो आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बेटे को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
आवास विकास कॉलोनी निवासी जितेंद्र सोलंकी वकील हैं। गुरुवार सुबह जितेन्द्र सोलंकी मार्निंग वॉक से घर लौटे, तो उन्होंने छोटे बेटे रजत से कहा कि अपनी मां मुनेश देवी को उठा दे। इस पर रजत बोला मां सो रही है। जितेन्द्र ने कमरे में घुसने का प्रयास किया, तो रजत उनसे उलझ गया। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी मुनेश देवी बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ी है। गले पर बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। जितेन्द्र के शोर मचाने पर मकान के ऊपर बने कमरे में सो रहा बड़ा बेटा पराग भी आ गया। इस पर रजत फरार हो गया।
जितेंद्र मुनेश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। वहीं, दिल्ली की युवती से उसके प्रेम सम्बंध हो गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर मां विरोध कर रही थी, क्योकि युवती दूसरे वर्ग की थी। बुधवार रात भी इसी बात को लेकर मां से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बेल्ट से गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रजत की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बेल्ट को भी बरामद कर लिया है।
बड़ौत सीओ युवराज सिंह का कहना है कि नगर की आवास-विकास कॉलोनी में महिला की हत्या में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम विवाह को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




