हैवानियत की सारी हदे पार! पुलिस अफसर ने 12 महिलाओं के साथ किया 48 बार बलात्कार,खुलासे में सामने आया इतना बड़ा सच…
नई दिल्ली। पुलिस हमारे समाज की रक्षा करता है। लेकिन वही पुलिस जब समाज में युवतियों का दुष्कर्म करे तो उन पर से भरोसा उठने लगता है।
ब्रिटेन से एक अजब गजब मामला सामने आया है। जहां पर एक पुलिसकर्मी को 12 महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं यौन अपराधों के आरोपों को कबूलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसने बलात्कार समेत कम से कम 71 यौन अपराधों को अंजाम दिया है। 48 वर्षीय इस अफसर ने बॉयफ्रेंड बनकर 12 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उस पर 48 बलात्कार करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। यह घटना ब्रिटेन की है। अपराधी की पहचान डेविड कैरिक के तौर पर हुई है।
जानकारी के लिए बता दूं कि वह लगभग 20 वर्षों तक एक के बाद एक अपराध को अंजाम देता रहा मगर फिर भी उसे नहीं पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार, डेविड महिलाओं का बलात्कार करता, उन्हें बेल्ट से पीटता, उन्हें अलमारी में बंद करता, उन्हें नंगा करके घर की सफाई करवाता, उन पर पेशाब करता तथा उन्हें बताता कि वह कब खाना खा सकती हैं और कब नहीं।
हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला डेविड महिलाओं से डेटिंग साइट्स पर प्राप्त होता था। फिर वो स्वयं को पुलिस वाला बताते हुए उनका विश्वास जीतता। अपराधों को अंजाम देने के बाद वो महिलाओं से बोलता है कि कोई भी उनकी बातों पर विश्वास नहीं करेगा क्योंकि वह पुलिस वाला है। हैरानी की बात ये है कि डेविड पहले सेना में था तथा इसके बाद पुलिस में भर्ती हुआ। वह देश की संसद में भी तैनात रह चुका है।
डेविड कैरिक 12 महिलाओं के साथ 48 बार बलात्कार करने एवं दूसरे अपराध करने का जुर्म कबूल कर चुका है। उसने ये अपराध वर्ष 2003 से 2020 के बीच किए। वह पीड़ित महिलाओं को ‘गुलाम’ कहकर बुलाया करता था। इन्हें दस घंटों तक सीढ़ियों के नीचे बनी अलमारियों में बिना खाना दिए कैद करके रखता था। डेविड महिलाओं को ‘आलसी और मोटी’ भी बोलता था। वह उन्हें आर्थिक रूप से स्वयं पर निर्भर बनाकर उनका फायदा उठाता। पीड़ित महिलाओं को उनके मित्रों एवं परिवार से दूर कर देता था। घरेलू हिंसा और बलात्कार के आरोपों के चलते वह नौ बार पुलिस की नजर में आया मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस बार वह पकड़ा गया है। अब डेविड को सजा देने के लिए दो दिन तक सुनवाई चली।
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

