तीर्थयात्रियों को लेकर झारखंड स्थित प्रसिद्ध बैजनाथधाम से दर्शन कर तीर्थयात्रियों से भरी चंद्रपुर की ओर जा रही एक बस,जशपुर जिले के तपकरा थाना के सिंगीबहार के पास बुधवार की सुबह पलट गई है।आठ तीर्थयात्रियों को चोट आई है ,जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस में 48 लोग सवार थे।
तपकरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार होकर यात्री तीर्थ के लिए निकले थे।छत्तीसगढ के बेमेतरा जिले के तीर्थ यात्री बस में सवार होकर झारखंड स्थित प्रसिद्ध शिवधाम बैजनाथधाम गए हुए थे।शिव दर्शन करने के बाद तीर्थ यात्री वापस बेमेतरा की ओर लौट रहे थे।सभी लौटते समय जांजगीर चांपा जिले के चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे इनमें से एक बस तपकरा थाना के सिंगीबहार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य में जुट गई । बस में 48 लोग सवार थे, 8 को चोट आई,जिनमें से तीन की हालत गंभीर है । उपचार के लिए श्रद्धालुओं को कुनकुरी रेफर किया गया है।तपकरा थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
