एक समझदार इंसान उसे कहा जाता है, जो अपने मौजूदा समय के साथ ही आने वाले भविष्य के बारे में पहले से प्लान करके चलता है. खासकर अनिश्चितता भरे दौर में भविष्य के लिए आर्थिक योजना बना लेना सही रहता है.
आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें आप रोजाना 70 रुपये का निवेश कर मैच्योरिटी के वक्त 48 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि सरकार की वह योजना क्या है.

एलआईसी ने बाजार में उतारा ये प्लान
सरकार की ओर से यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने लॉन्च की है. उसने अपना नया प्रीमियम इंडाउमेंट प्लान (New Premium Endowment) बाजार में उतारा है. LIC का यह प्लान छोटे निवेश और बड़े रिटर्न का वादा करती है. इस प्लान को लेकर आप अपने बच्चों की एजुकेशन, कर्ज का भुगतान और भविष्य की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही इसमें बीमा कवर और टैक्स से जुड़े दूसरे लाभ भी दिए गए हैं.
कौन कर सकता है अप्लाई
LIC के के मुताबिक जिन लोगों की उम्र 8 से लकर 55 साल तक है, केवल वही इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं. अगर पॉलिसी के टर्म की बात करें तो वह 12 से 35 साल है. इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड की सीमा 1 रुपये और अधिकतम की कोई लिमिट नहीं रखी गई है. अगर 18 से 35 साल के बीच का कोई व्यक्ति इस प्लान को लेता है तो उसे रोजाना करीब 70 रुपये यानी साल में 26,534 रुपये का निवेश करना होगा. ऐसा करने पर उसे 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा. दूसरे साल में यह प्रीमियम घटकर 25962 हो जाएगा. इस प्रकार मैच्योरिटी होने पर आप 48 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं.
कितनी भी रकम कर कीजिए निवेश
अगर योजना के बारे में पढ़कर आपका भी इसे लेने का मन बन गया है तो आप किसी भी नजदीकी LIC ऑफिस जाकर वहां पर इसे खरीद सकते हैं. आप चाहें तो इसमें कितना भी रकम निवेश कर सकते हैं. एलआईसी ऑफिस पहुंचने पर आप इस बारे में और विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
