बाढ़ड़ा। गांव टोडी नगर में बुधवार को पंचायत का आयोजन किया गया। सरपंच दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं से होने वाली परेशानियों को लेकर विचार विमर्श कर उन्हें गौशाला में छोड़ने का निर्णय लिया।
इसके अलावा ग्रामीणों ने पंचायत में निर्णय लिया कि भविष्य में गांव में पशु छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ 21 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। गांव टोडी नगर में काफी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे हैं जिससे किसान अत्यधिक परेशान हैं। बेसहारा पशुओं की संख्याअधिक होने के कारण रात के समय किसानों को काफी नुकसान पहुंचा जाते हैं।

बेसहारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन कर गांव में घूमने वाले सभी बेसहारा पशुओं को गौशाला भेजने का निर्णय लिया ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में यदि कोई ग्रामीण या दूसरे गांव का व्यक्ति गांव टोडी नगर की सीमा के अंदर पशु छोड़ता हुआ मिला तो उससे 21 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी पंचायत के दौरान सरपंच दीपक ,बलबीर शर्मा, भीम सिंह, उमेद शर्मा, रामनिवास शर्मा, मांगेराम, पांडू, सुरेश कुमार, सत्यनारायण शर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
