सारंगढ़ – रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी बाखला द्वारा विकास खण्ड सारंगढ व बरमकेला का शिक्षा विभाग का संपूर्ण प्रशासनिक प्रभार दिनांक 02/12/2022 को दिया गया था। तथा दिनांक 21/11/2022 को बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड बिलाईगढ़ शिक्षा विभाग का संपूर्ण प्रभार दे दिया गया था। इस प्रकार नवगठित जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ की शिक्षा विभाग का दारोमदार संपूर्ण रुप से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी / जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगडे जी को मिल गया है। प्रभार मिलते ही संवेदनशील कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्ददीकी के दिशा निर्देश पर दिनांक 03/12/2022 को उच्च अधिकारियों के द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हेतु विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।

जिसमें कलेक्टर महोदया एवं सारंगढ एस डी एम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकबीरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय फर्शवानी , गोड़म , हरदी तथा प्राथमिक शाला सिंघारपुर का मध्यान्ह भोजन चख कर जांच किया गया। एवं प्राथमिक व माध्यमिक शाला घोठला का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रकार शिक्षा विभाग में कसावट लाने के लिए जिले की शिक्षा विभाग गम्भीर दिख रहा है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
