रायगढ़। पानी गर्म करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया । आक्रोशित पति ने पत्नी के ऊपर चिड़िया मारने वाली गुलेल से वार कर दिया। गोटी आंख में लगने पर महिला की आंख खराब हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह का है। शिकायतकर्ता श्रीमती जमनी मांझी ने बताई है कि 19 जुलाई को दोपहर के समय उसके पति नरसिंह ने पानी गर्म करने के लिए कहा जिसके बाद पीड़िता पानी गर्म करने के लिए जलाऊ लकड़ी लेने गई. जब वह लकड़ी लेकर आ रही थी तभी उसके पति ने पानी गर्म करने में इतना समय लगता है कहते हुए गुलेल गुटा से पत्नी पर वार कर दिया। गुलेल से छोटा गोटी महिला के आंख में लगी जिससे खून बहने लगा।
घटना के बाद महिला के भाई चेतराम व परिवार ने इलाज हेतु महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से स्वस्थ होने के बाद आज उसने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
