रायगढ़। सड़क हादसों का पर्याय बन चुकी रायगढ़- सारंगढ़ नेशनल हाईवे में 29 जुलाई को शाम के वक्त कार और बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी. जिसमें मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई थी तो वही पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल थी ! जिसे घटना के बाद जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था जहां युवती ने आज दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 जुलाई को बाइक सवार युवक और युवती बड़े भंडार से कोड़ातराई आ रहे थे। इसी वक्त जब वे तेतला के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने की वजह से बाइक चालक अमृत लाल पटेल निवासी कारीघाटी उम्र 40 वर्ष की मौके पर मौत हो गई । बाइक में पीछे बैठी युवती रजनी बरेट उम्र 33 वर्ष निवासी कोड़ातराई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आज दोपहर उसकी सांसें थम गई।
टमाटर का थरहा देख लौट रहे थे घर–
मिली जानकारी अनुसार दोनों एक टमाटर बाड़ी में काम करते हैं जो 29 जुलाई को टमाटर का थरहा देखने के लिए बड़े भंडार गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त यह घटना घटित हुई है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

