जगन्नाथ बैरागी

भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में आगामी 1 जनवरी 2022 से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करना तय किया है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन यह संकल्प प्रस्तुत करते हुए इस बात की घोषणा की गई है। इस पर अभी चर्चा जारी है जिसके बाद ही यह संकल्प पास होगा ।
विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने यह घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर वह पूरे प्रदेश में शराबबंदी करेगी किंतु ढाई साल भी शराबबंदी नहीं हो सकी। इसे लेकर सरकार जनता और विपक्ष के बीच तीखी आलोचना का शिकार हो रही थी लेकिन आज सरकार ने संकल्प प्रस्तुत करते हुए साफ कर दिया है कि वह पूर्ण शराबबंदी की ओर बढ़ रही है
सरकार ने अपने संकल्प में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 1 जनवरी 2022 से पूर्ण शराबबंदी की जाएगी । बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ने इस संकल्प को प्रस्तुत किया है जिस पर सदन में चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि देर रात तक इसे पारित कर दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश में 1 जनवरी 2022 पूर्ण शराबबंदी लागू हो जाएगी ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
