योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। सरकार ने पहले 24 नवंबर को छुट्टी दी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करके 28 नवंबर कर दिया है। इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। इस संदर्भ में सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है। तारीख में यह बदलाव लखनऊ के श्री गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर साहिब जी, सिंघा वाली गली, यहियागंज की सिफारिश के आधार पर किया गया है। कार्यकारी आदेश के तहत जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित कर सकते हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में सिखों के दस गुरुओं में से नौवें गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाएगी। गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस को शहीदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। गुरु तेग बहादुर जी उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। उन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में वर्ष 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी। दिल्ली का मशहूर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब जहां है, उसी स्थान पर उनकी हत्या की गई थी।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
