एक बार फिर इंसानियत शर्मशार हुई है। जहां उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। आराेप है कि दंपत्ति को बंधकर बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़खानी में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 18 नवंबर को पीड़ित ने पत्नी के साथ दुष्कर्म और भतीजी से छेड़ाखानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम
तहरीर में आरोप है कि 18 नवंबर को वह अपने गांव से छह किमी दूर पत्नी व 15 वर्षीय भतीजी के साथ अपने खेत पर लकड़ी एकत्रित कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते आमिर खान, शामिर खान, हसीब खान, रेहान खान, इमरान खान, फैजान खान गालियां देते हुए आये और पीड़ित को पकड़ लिया।
6 लोगों ने मिलकर की दरिंदगी
आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जब उसकी पत्नी व भतीजी उसे बचाने लगी, तब आरोपियों ने भतीजी के साथ छेड़खानी और शामिर खान, रिहान खान, आमिर खान, इमरान खान ने उसकी पत्नी के साथ पड़ोस में गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
