जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले में सरपंच पति की सांस में दिक्कत होने के बाद अचानक उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक ने 2 बार अपना कोरोना टेस्ट करवाया और दोनो बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक की 3 दिन पहले जब हालत ज्यादा खराब हुई और जब उसने गाँव के कुछ लोगो को अपनी दिक्कत से अवगत कराया तो ग्रामीणों ने फरसाबहार तहसीलदार से सम्पर्क कर उसे तपकरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवा दिया. लेकिन उसका ऑक्सीजन लेबल यहाँ भी कम होता रहा आखिर में उसे जिला मुख्यालय के डिडिकेटेड कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया। डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल में उसे ऑक्सीजन पर रखा गया. बावजूद इसके शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे जब ऑक्सीमीटर से उसका ऑक्सीजन लेबल जांचा गया तो ऑक्सीजन लेबल उसका 53 पहुँच चुका था और 1 घण्टे बाद उसकी मौत हो गयी।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
