जगन्नाथ बैरागी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पत्रकारों के कोरोना पीड़ित होने पर इलाज का खर्च अब सरकार वहन करेगी।
सीएम शिवराज ने इसकी घोषणा कर दी है। प्रदेश में पत्रकारों को भी कोरोना वॉरियर्स की श्रेणी में रखा गया है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को इसका लाभ दिया जाएगा ।
सीएम ने कहा कि मीडिया के साथियों के परिवार के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी । सीएम के अनुसार सभी मीडिया के साथी कोरोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में अधिमान्य और गैैरअधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। पत्रकार कल्याण योजना द्वारा सहायता दी जा रही है । शासकीय अस्पताल, अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
