सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा जिले के मोतियाबिंद से प्रभावित बुजुर्गों को राहत पहुंचाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। विभाग ने जिला स्तर पर बुजुर्गों को चिन्हित कर उनके सर्जरी के लिए आवश्यक शारीरिक परीक्षण, शुगर और बीपी की जांच के साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करवाईं तथा उनकी काउंसलिंग भी कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चिन्हित बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष बस की व्यवस्था कर रायपुर स्थित एम्स ले जाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आधुनिक तकनीक के माध्यम से 10 बुजुर्गों की मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) की सफल सर्जरी की गई।
सर्जरी के बाद सभी बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं तथा उनके नियमित फॉलोअप की भी व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्गों के उपचार के साथ-साथ उनके आवागमन, सहयोगियों के लिए भोजन और ठहरने की भी संतोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित की।
जिले में बुजुर्गों के सम्मानजनक और स्वस्थ जीवन के उद्देश्य से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना लाभकारी साबित हो रही है। इस पहल से लाभान्वित बुजुर्गों और उनके परिजनों ने समाज कल्याण विभाग की इस संवेदनशील पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
