रायगढ़। दिन प्रतिदिन सड़क हादसों का दौर बढ़ते ही जा रहे हैं। वही आज इसी क्रम में सुबह धरमजयगढ़ से पत्थलगांव रोड में मीटिंग के लिए जा रहे, एक स्वास्थ्य सुपरवाइजर की सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें सामने से आ रही कैप्सूल वाहन से पिछले चक्के से कुचले जाने के कारण उसने अपना दाहिना हाथ खो दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रैरूमाखुर्द पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं पीड़ित को मौके वारदात से अस्पताल शिफ्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पेशे से स्वास्थ्य सुपरवाइजर मोहर साय का तब एक्सीडेंट हुआ जब वह मीटिंग के उद्देश्य से नंदन झरिया पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। जानकारी अनुसार वह सिसरिंगा पीएचसी जा रहे थे। वही रैरूमाखुर्द पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया है,तथा आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
