बिलासपुर: शराबप्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर है। अब शराबप्रेमियों को बार में शराब पीने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। बार संचालकों को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 21 साल से कम उम्र के लोगों शराब न बेंचे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के बारो में नबालिगों को शराब परोसने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी के मद्देनजर एसएसपी ने ये निर्देश जारी किया है।
नशे में धुत युवक-युवती गिरफ्तार
शराब के नशे में धुत युवक बुधवार की रात गांधी चौक के पास पुलिस का बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। जवानों ने उसे गुरुनानक चौक के पास रोकने का प्रयास किया। इस पर युवक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। इससे पुलिस के जवान सड़क से हट गए। सूचना पर एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल और तोरवा थाना प्रभारी फैजुल शाह ने धान मंडी रोड में गाड़ी अड़ाकर कार को रोक लिया। कार के अंदर नशे में धुत युवक और युवती मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

