जगन्नाथ बैरागी

जशपुर कृषि वैज्ञानिक सुशान्त पैंकरा की मौत की कोरोना से मौत के चार दिन बाद उनके मौत पर राजनीति शुरू हो गयी है। भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सुशांत के मौत के लिए उस अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने उनकी ड्यूटी कोविड लैब में लगाई थी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी पर FIR दर्ज करने की मांग की है। सुशांत पैंकरा रायगढ़ में कृषि वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ थे। इस आपदा काल में उनकी ड्यूटी कोविड लैब में लगाई गई थी।
इस मामले में नंदकुमार साय ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोविड में किसी डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के बजाय कृषि वैज्ञानिक का ड्यूटी क्यों लगाया गया ? उन्होंने कहा है कि इस वजह से युवा और होनहार कृषि वैज्ञानिक दुनिया से चला गया ।जिस अधिकारी के आदेश पर उनकी ड्यूटी लगाई गई उंसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ,उस अधिकारी के विरुद्ध अपराध दर्ज हो ।

आपको बता दें कि कृषि वैज्ञानिक सुशांत कांसाबेल के रहने वाले थे।वह मूनगा और कुरथी पर शोध कर रहे थे । बताया जा रहा है कि सुशान्त कोविड से संक्रमित होने के बाद कोविड से जंग जीत चुके थे लेकिन बावजूद इसके उनका निधन हो गया। उनकी मौत हांलाकि 4 दिन पहले हुई थी लेकिन अब उनकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
भाजपा नेता नंदकुमार साय के बयान आने के बाद कंवर समाज के दिग्गज नेताओ के बीच मंत्रणा शुरू हो गयी है और इस मामले में करवाई के लिए शनिवार को समाज के नेता बड़ा कदम उठा सकते हैं ।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
