छत्तीसगढ़: दंतैल हाथी ने एक और किसान की जान ले ली. थाना अकलाडोंगरी क्षेत्र का मामला है. दंतैल हाथी आए दिन इंसानों पर कहर बरपा रहे हैं. किसानों की सांसें छीन रहे हैं. एक और किसान की मौत से लोगों में खौफ का माहौल है.
पुलिस के मुताबिक ग्राम कोहका निवासी महेश दीपक शनिवार की शाम 5 बजे भी भिड़ावर बाजार से अपने गांव जंगल के रास्ते लौट रहा था. इसी दरमियान कोड़ेगांव अकलाडोंगरी के बीच जंगल में दंतैल हाथी से सामना हो गया
दंतैल हाथी ने सूंड में पकड़कर किसान को जमीन पर पटक दिया. पैर से बुरी तरह कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
गौरतलब है कि 29 सितंबर को हाथी ने बाइक से अपने गांव लौट रहे दो युवकों पर हमला बोल दिया, जिसमें चनागांव के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. दंतैल हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने ताकीद कर रहा है. खुद को सुरक्षित रखने मुनादी गांव गांव कराई जा रही है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
