रायगढ़, समरसता एक्सप्रेस आने पर रेलवे स्टेशन में खाना बेचने की बात को लेकर दो स्टाल संचालक आपस में इस कदर भिड़े कि प्लेटफार्म में दोनों ने जमकर लात घूंसे बरसाए। जीआरपी ने विवाद शांत कराते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन में लंबे समय से अवैध वेंडर का खेल जोरों पर है। ऐसा नहीं है कि इस गोरखधंधे की भनक रेलवे के अधिकारियों को भी है, लेकिन इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। नतीजतन, प्लेटफार्म के स्टाल संचालकों में दिनों दिन आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शनिवार अपरान्ह तकरीबन साढ़े 12 बजे समरसता एक्सप्रेस आने के बाद तिवारी काम्प्लेक्स में संचालित मन्ना भोजनालय का वेंडर खाना लेकर टेन में बेचने के लिए निकला तो कमसम स्टाल के संचालक ने बेंडर से यह कह दिया कि वो टेन में खाना नहीं बेच सकता। यही नहीं, वह आक्रामक होकर हाथ मुक्के से पिटाई भी करने लगा। हिंसक झड़प के पीड़ित बेंडर ने इसकी शिकायत भोजनालय के संचालक को की तो उसने काम्प्लेक्स संचालक को इसकी सूचना दी। इस बीच कबीर चौक स्थित राधिका रेसिडेंसी निवासी जमग्रन्नाथ तिवारी आत्मज रामप्रताप तिवारी मौके पर पहुंच कर भिंड जिले के नयागांव निवासी सतपाल सिंह पिता बलबीर सिंह से पूछताछ कर ही रहा था कि सतपाल ने जगन्नाथ तिवारी की धुनाई कर दी। फिर क्या, देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चलने लगे। प्लेटफार्म में सरेआम मारपीट को देख आसपास मोजूद यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ऐसे में इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आए जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाईश देते हुए मामला शांत कराया। फिलहाल, सतपाल सिंह और जगन्नाथ तिवारी ने जीआरपी थाने में मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मालिकों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
