सारंगढ़ । राधे जायसवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री को जयसवाल समाज ने अध्यक्ष पद की महती जवाबदारी सौंपी है, गौरतलब हो कि जयसवाल समाज की आहूत बैठक में सभी प्रभुत्व जनों और सामाजिक बंधुओं ने सर्वसम्मति से बहुत ही वरिष्ठ और समाज के मार्गदर्शक राधे जयसवाल (जयसवाल ढाबा के संचालक) को समाज के अध्यक्ष पद की महती जवाबदारी सौंपी है वहीं बाबाकुटी निवासी मकरम जायसवाल को सचिव का पद सौंपा गया है। एंजेल स्पोर्ट्स के संचालक लायंस अविनाश जयसवाल को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया है संरक्षक के पद पर तुलसी जायसवाल व पूरनसिंह जायसवाल तथा समाज के कोषाध्यक्ष पद पर निराकार जयसवाल जी को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद में संतोष जायसवाल, सुभाष जायसवाल, कन्हैया जयसवाल और मनोज जयसवाल को जवाबदारी मिली है। विधिक सलाहकार पर भुनेश्वर जायसवाल अधिवक्ता एवम सलाहकार में कोमल इज़ारदार को नियुक्त किया गया है।
अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी राधे जायसवाल ने कहा कि समाज प्रमुखों के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम समाज के लिए निर्धारित स्थल में भवन निर्माण के कार्य को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी, सभी पदाधिकारी इस दिशा में एकमत होकर कार्य करेंगे साथ ही सामाजिक कार्यों में हमारे समाज की सहभागीता रहे इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
