सारंगढ़ । दिनांक 24/09/2022 दिन शनिवार को पंडित लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय सारंगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं कॉलेज परिवार की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा आज महाविद्यालय के उद्यान को साफ सफाई किया गया इसके साथ ही एनएसएस के ऊर्जावान छात्र-छात्राओं द्वारा नारे लगाए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें महाविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा छात्र छात्राओं को एनएसएस के बारे में बताया गया है तथा उन्हें छात्र जीवन एवं पूरे जीवन में एनएसएस से किस प्रकार लाभ मिलता है उसे बताया गया। इसके साथ ही एनएसएस से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया। NSS के समस्त छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर शामिल हुये, NSS कार्यक्रम अधिकारी एल. एस. पटेल सर जी के मार्गदर्शन पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
