रायगढ़, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को रायगढ़ जिले के विकासखण्ड तमनार एवं घरघोड़ा अंचल के कृषकों ने धान विक्रय की राशि प्राप्ति में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए उनके समक्ष छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक)की शाखा तमनार एवं घरघोड़ा में खोलने हेतु निवेदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषकों के हित में तमनार एवं घरघोड़ा में छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक)की नवीन शाखा खोलने हेतु घोषणा की। जिसके लिए छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) को आवश्यक निर्देश दिया गया। छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक)के द्वारा इस हेतु प्रस्ताव तैयार कर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एवं नाबार्ड को प्रेषित कर दिया गया है। वर्तमान में जिला रायगढ़ में छ.ग.राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की 7 शाखाएं कार्यरत है, 2 नई शाखाओं की मंजूरी मिलने के उपरांत रायगढ़ जिले में अपेक्स बैंक की कुल 9 शाखाएं हो जायेगी।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
