अच्छी खबर: रायगढ़ में 467 करोड़ की लागत से 260 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण….

IMG-20220422-WA0007.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर काफी उत्साह था। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने तख्ती पर थैंक्यू सीएम सर व बच्चों की अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया, गरीब बच्चों को मान दिया जैसे नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने छाल में भेंट-मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल (वृंदावनद्ध) स्थित ऊँ अमृतेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने ऊँ-अमृतेश्वर महादेव का विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख.समृद्धि की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व के लाल चंदन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वृंदावन छाल में राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री चनेशराम राठिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भेंट-मुलाकात सहित अन्य कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार, विधायक श्री रामकुमार यादव, विधायक श्री प्रकाश नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को किसानों के खाते में पहुंचा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द स्कूल में पढऩे वाले हमारे बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं। अब स्कूलों में संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय भाषाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा की मंच पर मेरे तीन भतीजे बैठे हुए हैं इनके पिताजी के साथ मैंने राजनीति की है, विधायक श्री लालजीत राठिया, मंत्री श्री उमेश पटेल और विधायक श्री प्रकाश नायक मेरे भतीजे हैं। अधिकारी रायपुर में बैठकर योजनाएं बनाते हैं, इसलिए इन्हें भी साथ लेकर आता हूं ताकि इन्हें पता चल सके कि योजनाओं में क्या प्रगति है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसान श्री गुरुदराम राठिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है, उनका एक लाख रुपये का ऋण माफ हुआ है। मुख्यमंत्री को श्रीमती पार्वती यादव ने बताया कि उन्होंने डेढ़ लाख का गोबर बेचा है। इससे उन्हें लोन में जो ट्रेक्टर लिया था उसकी किस्त पटाने में सहायता मिल रही है। स्व-सहायता समूह की महिला ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि समूह के माध्यम से अब तक 100 क्विंटल गोबर बेचा है, मुझे जो पैसा मिला, उससे मैंने मंगलसूत्र बनवाया है। ग्रामीण श्री प्यारेलाल राठिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण करके इस वर्ष उन्हें 39 हजार रुपये मिले हैं, पिछले वर्ष उन्हें 53 हजार रुपये मिले थे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts