छत्तीसगढ़ के बालोद में आशिक मिजाज शिक्षक को एक लड़की के परिजनों ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला और एक पुरुष मरकाटोला स्कूल में पदस्थ हाई स्कूल टीचर बिहारीलाल खरे को उसके हाथों को बांधकर पिटाई कर रहे हैं, जिसको लोग तमाशबीन बनकर देख रहे हैं. यह वीडियो शुक्रवार का होना बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को गांव के ही टीचर बिहारी लाल खरे द्वारा अपने साथ रखे जाने और उसके माता-पिता द्वारा पूछे जाने पर मेरे साथ नहीं रहती तुम जानो तुम्हारा काम जाने कहने पर युवती के माता-पिता ने टीचर की बीच बाजार सड़क में धुलाई कर दी.

दरअसल युवती कुछ समय से अपने माता पिता को छोड़ बाहर रहती है. वह बालिग है जिसके चलते पुलिस भी कई बार उसे परिजनों के साथ जाने कहती है, लेकिन वह नहीं जाती है. परिजनों का मानना है कि युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर टीचर अपने साथ रखता है. टीचर गांव में भी नहीं रहता है.
कई बार दोनों के मामलों को लेकर गांव में बैठक के भी हो चुके हैं. कई बार दोनों टीचर और युवती को एक साथ देखा गए. कुछ समय पहले मेले में युवती और टीचर के पत्नी का भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ था.
अब पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा मनोज तिर्की बताते हैं कि कुछ समय पहले एक वीडियो हमारे पास भी आया है, जो डौंडी थाना क्षेत्र का होना बताया जा रहा है. मेरे द्वारा डौंडी थाना प्रभारी को वीडियो की सत्यता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देश किया गया है. वीडियो की जांच कर जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
