रायगढ़। परिजनों के साथ जमीन पर सो रही एक मासूम बच्ची को सर्प ने डंस लिया, जिससे उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडगांव निवासी मुस्कान धनवार पिता बसंत धनवार (७ वर्ष) शुक्रवार को रात अपनी मां के साथ खाना खाने के बाद जमीन पर सो रही थी, इस दौरान रात करीब दो बजे उसे जहरीले सर्प ने डंस लिया, जब बच्ची को दर्द हुआ तो रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर परिजन आए तो सर्प वहां से भाग रहा था, जिससे बच्ची को उपचार के लिए रायगढ़ अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर इलाज के बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए मामले को जांच में लिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
