जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ दिनांक 12/05/2021 को थाना घरघोड़ा में थोड़ी-थोड़ी देर में ग्रामीणों का आना लगा था। पहले तो पुलिसकर्मी सोचें कि कोई रिपोर्ट या शिकायत के लिये थाने आये होंगे, पूछताछ करने पर ग्रामीण बताया कि पुलिसवाले राशन की मदद कर रहे हैं, इसलिये थाना आया हूं ।

थाना प्रभारी पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि कुछ जरूरतमंद राशन की मदद के लिये थाने आये हैं । तब थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह उनसे मिले । वे रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करना बताएं जिन्हें टीआई बोले कि थाना आने की आवश्यकता नहीं थी ।

कॉल कर देते मदद पहुंच जाती , जिसके पश्चात थाना प्रभारी सबको ड्राई राशन देकर घर जाने की हिदायत दिये, साथ ही अगली दफा गांव से पुलिस हेल्प डेस्क 94791-93208 या थाना प्रभारी के नम्बर पर कॉल कर सूचित करने बताया गया ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव का आरक्षण तय: अध्यक्ष पद SC मुक्त, 15 वार्डों का भी खुला सियासी गणित… - September 28, 2026
- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
