धरमजयगढ़। बीती शाम लगभग 5 बजे के आसपास कस्तूरबा कन्या छात्रावास को 4 बच्चियां फड पाइजन की शिकार हो गईं जिन्हें आनन फानन में सीएचसी कापू लाया गया जहां बच्चियों का उपचार चल रहा है। बच्चियों की तबीयत खराब होते देख उनके परिजनों को सूचित किया गया मोके की नजाकत को देखते हुए बच्चे के परिजनों द्वारा तत्काल गाडी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कापू बच्चों को लाया गया जहां बच्चों का उपचार चल रहा है। बच्चों का कहना है कि सुबह का नाश्ता सेवई खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई जिन बच्चियों की तबीयत खराब हुई है। वह लगभग 10 से 12 साल के हैं ओर वह हास्टल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। हमारे संवाददाता ने हास्पिटल में जाकर बच्चों से बातचीत की तो बच्चियों ने उन्हें बताया कि हास्टल अधीक्षक ने स्वयं ना कर चपरासी द्वारा गाड़ी बुक कर हॉस्पिटल भेज दिया जहां बच्चों का डाक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
