सारंगढ़। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सौजन्य से 25 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर सरसीवां में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं विद्यालय परिवार ने देशभर में निर्धारित समय पर आयोजित सामूहिक गान के तहत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान कर मातृभूमि को नमन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शिवा अनिल साहू रहीं, जबकि अध्यक्षता कमल नयन बाल कल्याण समिति सरसीवां के अध्यक्ष रमेश जालान ने की। कार्यक्रम में व्याख्याता श्याम कुमार साहू, मुख्य वक्ता एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता प्रदीप दुबे, कृष्ण कुमार शुक्ला, शिवरात्रि केसरवानी, कौशल किशोर, राकेश दुबे, मयंक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि शिवा अनिल साहू ने कहा कि ‘नमामि भारतम्’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।
अध्यक्ष रमेश जालान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, इतिहास, त्याग और स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृतियों को सम्मान देने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन समाज में एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना प्रकट की।


- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
