रायगढ़। जिले मे अनियंत्रित और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप सैकड़ों एक्सीडेंट मिडिया की सुर्खियां बनती है।
शहर के घड़ी चौक के पास एक बेकाबू क्रेटा कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को इस कदर ठोका कि अस्पताल में महिला को ऑक्सीजन लगा है तो उसके बेटे को भी चोट लगी है। कोतवाली पुलिस ने कार को जब्त किया है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय सुभाष चौक स्थित दुलीचंद हार्डवेयर दुकान के संचालक परमानंद अग्रवाल की पत्नी नीलम अपने 15 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ स्कूटी से बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे रामलीला मैदान की तरफ से गणेश तालाब की ओर निकल रही थी। इस दौरान अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से क्रेटा कार (क्रमांक सीजी 13 वाई 5044) चला रहे गुड्डा नामक युवक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया।

कार की चपेट में आते ही स्कूटी से गिरे मां-बेटा सामने लाल रंग की एक गाड़ी कर नीचे जा गिरे। ऐन मौके पर लोगों ने महिला और बच्चे को बाहर निकाल लिया, वरना घड़ी चौक के पास बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जाता है कि क्रेटा कार में 4 लोग सवार थे। इस हादसे में बच्चे का पैर छिल गया है, और वह अपनी मां से छिटककर गिर गया, इसलिए ज्यादा चोटिल नहीं हुआ। चूंकि , नीलम काफी घायल हुई , इसलिए लोगों ने मौके की नजाकत को भांप उसे आरएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना परमानंद को जब हुई तो वह उस समय कारोबारी काम से ओडिशा गया था। सघन उपचार के बाद भी नीलम के नाक, पसली फ्रैक्चर है तो कंधे और छाती में चोट लगने से सांस लेने में दिक्तत होने पर उसे ऑक्सीजन लगाया गया है। वहीं, जागरूक युवाओं ने क्रेटा गाड़ी को सिटी कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द करते हुए जब आरटीओ एप से उसके नंबर को सर्च किया तो वह डभरा की नेहा चन्द्रा के नाम से रजिस्टर्ड निकली।
बताया जाता है कि क्रेटा कार का मालिक चन्द्रपुर विधायक का बेहद करीबी है। ऐसे में थाने में ही मामले को रफादफा करने की कवायद भी होती रही। फिलहाल, कोतवाली पुलिस दुर्घटना की शिकार महिला के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
