सारंगढ़।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में हर घर तिरंगा के तहत सभी घरों में तिरंगा फहराया गया था।वहीं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था।जिसके तहत 15 अगस्त को “हमर सारंगढ़ ग्रुप” द्वारा सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना था,लेकिन पूरे क्षेत्र में हुए भारी वर्षा को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगामी तारीख तक के लिए स्थगित किया गया था, दिनांक 17 अगस्त को “हमर सारंगढ़ ग्रुप” के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में युवा,बच्चों से लेकर सभी वर्ग के लोग पूरे जोश खरोश के साथ शामिल हुए।


इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्कूल के छात्र छात्राएं बैंड के साथ शामिल हुए तथा पूरी तिरंगा यात्रा में अपने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा में 100 फीट का तिरंगा लेकर रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स से तिरंगा यात्रा निकाली गई।जो भारत माता चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची,जहां से राजापारा होते हुए बीड़पारा मस्जिद के पास पहुंची जहां कम उम्र में ही अपने कविताओं और लेखनी के माध्यम से अपने माता पिता व सारंगढ़ का नाम रौशन करने वाली शेख तरन्नुम ने तिरंगे की शान में देशभक्ति कविता पढ़ी, जिससे सबके दिलों में जोश भर गया और भारत माता के जयकारों के तिरंगा यात्रा आगे बढ़ते हुए सिनेमा हॉल चौक से तुर्की तालाब होते हुए शिशु मंदिर पहुंची, जहां से होते हुए यह यात्रा पुनः भारत माता चौक पहुंची जहां सभी ने भारत माता के जयकारे के साथ भारत माता की पूजा आरती किया, तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
