रायगढ़: जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे के बाद टी आई श्री लक्ष्मण प्रसाद पटेल के आदेश पर बरमकेला पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही की है, पुलिस द्वारा कुल 12 गाड़ियों के चालकों पर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बरमकेला पुलिस पेट्रोलिंग पर थी तभी कई गाड़ियां सड़क किनारे अवस्थित ढंग से खड़ी मिली। गाड़ियां सड़क किनारे ऐसी स्थिति में खड़ी थी,जिससे सड़क दुर्घटना होने की पूर्ण आशंका थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा 12 गाड़ियों को जप्त कर चालकों को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद जमानत मुचलके पर चालकों को रिहा किया गया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
