जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ : केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। और ये अब अंतिम रूप में है. इस बीच 13 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत हो गयी है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है।
इसी तारतम्य मे रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीतराम चौहान, पार्षद मनीष नायक, विधानसभा सह संयोजक तरूण अग्रवाल के नेतृत्व में बरमकेला नगर में तिरंगा रैली निकाली गयी। यह रैली बरमकेला: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीतराम चौहान, पार्षद मनीष नायक विधानसभा सह संयोजक तरूण अग्रवाल के नेतुतव में बरमकेला नगर में निकला तिरंगा रैली… हॉस्टल पारा से प्रारम्भ होकर अटल चौक होते हुए तिरंगा चौक तक निकली, तिरंगा चौक मे भारत माता की जय, वन्देमातरम् सहित आजादी मे भाग लेने दलित, शहीद महापुरुषों की जयकारे के गगनभेदी नारो से आसमान गुंजायमान हो गया।
उक्त तिरंगा रैली मे पुनीत राम चौहान, मनीष नायक,तरुण अग्रवाल,देव जयसवाल के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




