जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज गांव से एक युवती की पत्थर से कुचल कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। लैलूंगा पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
मिली जानकारी अनुसार मृतिका की लाश बाड़ीपारा से फरसाकानी आने वाली रास्ता में मिली है।
लड़की का चेहरा एक पत्थर से पूरी तरह से कुचल दिया गया है फिलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की सरडेगा गांव की रहने वाली थी जो बाडीपारा में एक शादी समारोह में आई हुई थी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
