लैलूंगा के दीयागढ़ में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे घर में घुसकर दो लोगों ने महिला को गोली मार दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। गोली की आवाज पर गांव वालों को लगा कि किसी ने हाथी भगाने के लिए पटाखे चलाए हैं। कुछ देर के बाद परिजन ने महिला का शव देखा तो गांव मे हड़कंप मच गया। जिन दो युवकों पर संदेह है वे दोनों गांव से फरार हैं। पुलिस की तीन टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।

लैलूंगा के दीयागढ़ में दुर्वती यादव (56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रात लगभग 2 बजे पड़ोसी केशव और गोपाल यादव पीछे से द्रुपदी के घर में घुसे थे। कुत्ते ने भौंकना शुरू किया तो आंगन में सो रही ट्रुपदी यादव की नींद खुली। उसने शोर मचाया तो भागते हुए केशव और गोपाल में एक ने उसपर देसी कटटे से फायर कर दिया। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

चचेरी बहन से प्रेम विवाह किया, इसलिए सालों से विवाद –
बताया जाता है कि दुर्वती के बेटे हरीराम ने गोपाल के रिश्ते की बहन से प्रेम विवाह किया था। दो परिवारों के बीच तब से ही रंजिश चली आ रही थी। गोपाल बदमाश प्रवृत्ति का युवक है। 2017 में हरीराम और उसके ससुराल पक्ष के मीनकेतन का झगड़ा हुआ । मीनकेतन की हत्या हो गई। हरीराम कुछ दिनों पहले जेल से छूट कर आया था। अभी आरोपी पकड़े
नहीं गए हैं लेकिन माना जा रहा है कि केशव और गोपाल दोनो कल रात हरीराम की हत्या के उद्देश्य से देसी कटटा लेकर उसके घर में घुसे थे। कुत्ते के भौंकने के कारण दुर्वती जाग गई और भागते हुए उन्होंने उसे गोली मार दी।
तीन टीमें लगी हैं जल्द पकड़े जाएंगे सभी आरोपी
वारदात के बाद कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। संदेही और मृतका के परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तीन टीमें लगी हैं, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सदानंद कुमार, एसएसपी
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
