लैलूंगा: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की छात्रा चांदनी मिश्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके चेहरे की मुस्कान का राज क्या है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गुण सिर्फ इंसानों को मिला है, जो काम हम कर रहे हैं उसमें मजा आना चाहिए। तुम पढ़ रही हो तो पढऩे में मजा आना चाहिए तो मुस्कान बनी रहेगी। तनाव में नहीं खुश रहना चाहिए और सबकी सेवा करो, सेवा में जो मजा है वो कहीं और नहीं। छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में टीचर की कमी है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर कर देंगे।
भेंट मुलाकात के दौरान महिला समूह की श्रीमती सुशीला पैंकरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बेच कर हवाई जहाज में सफर करने का अपना सपना पूरा किया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राओं ने इंग्लिश में बात करते हुए लैलूंगा में स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी सवालों का छात्रा शालिनी मिश्रा ने इंग्लिश में जवाब दिया।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




