जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल ने कार्यपालिक अधिकारियों को अवैध शराब पर सघन अभियान हेतु निर्देशित किया है. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल ने स्टेट हाईवे पर ग्राम धनागर मे अवैध मदिरा बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की.
दिनांक 08/07/2021 को सुबह आबकारी अमले ने ग्राम धनागर , थाना कोतरा रोड निवासी फूलकुमारी सिदार पति स्व. काली सिदार उम्र 38वर्ष के रिहायशी मकान की तलाशी ली. तलाशी लेने पर उसके कमरे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में 08 लीटर भरी महुआ मदिरा बरामद हुई जिसे जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज किया और विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया |
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के साथ आरक्षकों जितेश नायक, गीता कमल , सुंदर लाल प्रधान,जयदान तिर्की का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
