सारंगढ़ – दिनांक 12 अगस्त 2022 को विधानसभा स्तरीय सारंगढ़ भारत जोड़ो पदयात्रा का रुट सालर से मल्दा ब तक था जिसका शुभारंभ सत्संग आश्रम सालर से प्रारंभ होकर क्रमशः सालर,सेमरापाली होते हुए जैसे ही शक्ति बाजार के पास पहुंची ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपँच विजय विक्की पटेल के नेतृत्व में वहां सालर क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक युवायों ने विधायक महोदया एवं सभी पदयात्रियों का फूल नारेबाजी के साथ स्वागत किया उसके बाद सभी युवा साथी पदयात्रा करते हुए झलमला पहुंचे जहां झलमला के गौटिया सुभाष पटेल के द्वारा समस्त पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों को कोल्ड्रिंक पिलाकर स्वागत किया गया इसी कड़ी में यह पदयात्रा छातादेई पहुँची जहां ग्रामवासियों ने विधायक उत्तरी जांगड़े का,जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया यह पदयात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए छातादेई में ही सरपंच विजय विक्की पटेल के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गयी थी उस जगह भोजन के लिए रुकी भोजन करने के उपरान्त सालर क्षेत्र के युवायों ने शक्ति बाजार से मेन रोड़ सालर तक के सड़क (जो कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है) की जर्जरता को लेकर विधायक महोदया को मांगपत्र सौंपा जिसपर विधायक महोदया उत्तरी जांगड़े द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए इसके शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यह पदयात्रा अपने निर्धारित जगहों क्रमशः अमलीपाली


ब ,कपरतुंगा,परसकोल,परसदा ,झिलगीटार होते हुए मल्दा ब में इसका समापन हुआ।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
